भावना ठाकुर,
17 मई/कांडघाट (सोलन)।
शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए आज सम्पन्न निर्वाचन में कुल 82.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट में कुल 1548 मतदाताओं में से 1281 ने मतदान किया। कुल 774 पुरुष मतदाताओं में से 645 तथा कुल 774 महिला मतदाताओं में से 636 ने मतदान किया।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 सिलहारी में 74.91 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-02 हिमुडा में 82 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 पड़ाव में 90.27 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 दोलग में 80.98 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 राज राजेश्वरी में 89.80 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार में 74.88 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-07 बृजेश्वर महादेव में 87.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड में 283 मतदाताओं में से 212 ने मतदान किया। यहां कुल 148 पुरुष मतदाताओं में से 103 तथा 135 महिलाओं में से 109 ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा में कुल 150 मतदाताओं में से 123 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कुल 73 पुरुष मतदाताओं में से 59 तथा 77 महिला मतदाताओं में से 64 ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव में कुल 185 मतदाताओं में से 167 ने मतदान किया। यहां कुल 95 पुरुष मतदाताओं में से 89 तथा कुल 90 महिला मतदाताओं में से 78 ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग में कुल 205 मतदाताओं में से 166 ने मतदान किया। यहां कुल 98 पुरुष मतदाताओं में से 82 तथा कुल 107 महिला मतदाताओं में से 84 ने मतदान किया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी में कुल 255 मतदाताओं में से 229 ने मतदान किया। यहां कुल 124 पुरुष मतदाताओं में से 115 तथा कुल 131 महिला मतदाताओं में से 114 ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार में कुल 207 मतदाताओं में से 155 ने मतदान किया। यहां कुल 109 पुरुष मतदाताओं में से 85 तथा कुल 98 महिला मतदाताओं में से 70 ने मतदान किया।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव में कुल 263 मतदाताओं में से 229 ने मतदान किया। यहां कुल 127 पुरुष मतदाताओं में से 112 तथा कुल 136 महिला मतदाताओं में से 117 ने मतदान किया।







