Home कल्चर लायंस क्लब सोलन वैली और अमृतसर सिविल लाइन्स का भव्य ट्विनिंग कार्यक्रम...

लायंस क्लब सोलन वैली और अमृतसर सिविल लाइन्स का भव्य ट्विनिंग कार्यक्रम संपन्न

3
0

भावना ठाकुर,

15 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

लायंस क्लब सोलन वैली एवं लायंस क्लब अमृतसर सिविल लाइन्स के संयुक्त तत्वावधान में आज दुर्गा क्लब, सोलन में भव्य ट्विनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, आपसी भाईचारे, संगठनात्मक एकता एवं मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि ने की सेवा कार्यों की सराहना

इस अवसर पर लायन परमजीत सिंह चावला, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट 321-D अमृतसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष MJF लायन रामिंदर बावा एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया तथा क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इन महिलाओं में दयावंती, सरोज, नीलम, आशा, कनु मन्हास, निशा, सीमा, रंजू बाला, दुर्गा देवी और पदमा देवी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद परिवारों को राशन किट एवं वाटर कूलर भी वितरित किए गए। इन सेवा परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

दोनों क्लबों की टीम ने लिया भाग

कार्यक्रम में लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष MJF लायन रामिंदर बावा, सचिव MJF लायन डॉ. आर. के. सूद एवं कोषाध्यक्ष लायन शक्ति अवस्थी सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। लायंस क्लब अमृतसर सिविल लाइन्स की अध्यक्ष लायन मनिंदर पाल कौर, सचिव लायन राजेश सेठी, कोषाध्यक्ष लायन प्रीतपाल सिंह एवं PRO लायन राजवंत कौर सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन MJF लायन विनीत राय सूद एवं MJF लायन सुमित डांग रहे, जिनके सहयोग से सेवा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

सेवा और सहयोग का संकल्प

इस ट्विनिंग कार्यक्रम के माध्यम से दोनों क्लबों के बीच मित्रता, आपसी सहयोग एवं सामाजिक सेवा के संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दोपहर भोज के साथ हुआ। लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष MJF लायन रामिंदर बावा ने मुख्य अतिथि, अमृतसर से पधारी पूरी टीम एवं सभी लायन सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्लब भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के कार्यों को पूरी निष्ठा से जारी रखेगा।

कार्यक्रम का संदेश

Together We Serve • Together We Care • Together We Make a Difference

We Serve with Passion, We Lead with Compassion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here