Home हिमाचल प्रदेश 21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच...

21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

96
0
International Yoga Day 2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मंडी जिला प्रशासन द्वारा 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक भव्य और व्यापक जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

मंडी, 18 जून। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मंडी जिला प्रशासन द्वारा 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक भव्य और व्यापक जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रदेश सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः डॉ. शांडिल

sai ad

यह आयोजन सेहत और संतुलन के उत्सव के रूप में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे किया जाएगा, जिसमें शहर  के आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं,

सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, सेवाभावी संस्थाएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि योग समारोह को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।

स्कूली विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अभ्यास कराया जा रहा है ताकि वे समारोह के दिन आत्मविश्वास पूर्वक भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया जाएगा,

जिसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही, योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों की वैज्ञानिक और व्यवहारिक जानकारी भी प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी,

जिससे वे योग को केवल व्यायाम न मानकर एक सकारात्मक जीवनशैली के रूप में अपनाएं। डॉ. कालिया ने आमजन से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में सपरिवार भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात करें

और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को संतुलित कर सम्पूर्ण स्वास्थ्य की ओर अग्रसर करता है।

ishar sweet ad

अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल एक दिन योग करना नहीं, बल्कि नागरिकों को योग के लाभों के प्रति जागरूक कर

उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना है, जिससे समाज एक स्वस्थ, संतुलित और आत्मिक रूप से समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर हो सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

bansal ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here