Home कल्चर निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

7
0

भूपेंद्र ठाकुर,

31 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज संयुक्त निदेशक अजय पाराशर और वरिष्ठ आशुलिपिक अश्वनी कुमार के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
अजय पाराशर ने 27 जुलाई, 1998 को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाओं की शुरूआत की। लगभग 28 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता से विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।


अश्वनी कुमार ने 7 जून, 1988 को विभाग में आशुटंकक के पद पर सेवाएं शुरू कीं। लगभग 38 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने गिरिराज साप्ताहिक कार्यालय शिमला और निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं दीं।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने अजय पाराशर और अश्वनी कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अजय पाराशर की निपुण कार्यशैली, कार्यकुशलता और सकारात्मक सहयोग युवा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी प्रतिभा और कार्य के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता है।
निदेशक ने अश्वनी कुमार की विभाग के प्रति बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अश्वनी कुमार की कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है जो विभाग के लिए आने वाले वर्षों तक प्रेरणादायक रहेगा।
राजीव कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अजय पाराशर और अश्वनी कुमार के स्वस्थ और आनन्दमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here