Home ट्रेंडिंग संगठनात्मक मजबूती व बूथ सशक्तिकरण पर जोर, सोलन शहरी मंडल की बैठक...

संगठनात्मक मजबूती व बूथ सशक्तिकरण पर जोर, सोलन शहरी मंडल की बैठक संपन्न

7
0

भावना ठाकुर,

31 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल के ग्राम केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने की, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी योजनाओं को लेकर गहन मंथन किया गया।

बैठक में जिला प्रभारी राजपाल व पूर्णकालिक कार्यकर्ता अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावी सरगर्मियों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी को मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। सभी ग्राम केंद्र प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा व अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here