Home ट्रेंडिंग कंडाघाट बीडीसी की नई अध्यक्ष इंदिरा चौहान ने विधिवत संभाला पदभार, मुहूर्त...

कंडाघाट बीडीसी की नई अध्यक्ष इंदिरा चौहान ने विधिवत संभाला पदभार, मुहूर्त पर किया कार्यक्रमों का खाका पेश

3
0

– डॉ. संजय शांडिल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर रहे मौजूद

भावना ठाकुर,

22 जून / कंडाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

ब्लॉक विकास समिति (BDC) कंडाघाट की नई अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा चौहान ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने शुभ मुहूर्त के अनुसार ठीक 12:30 बजे अध्यक्षीय कुर्सी संभाली और आगामी विकास कार्यों व भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पेश की।

इस अवसर पर डॉ. प्रोफेसर कर्नल संजय शांडिल जी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शांडिल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष श्री मनीष ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे और पार्टी की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

·आरती शांडिल – पूर्व प्रधान, क्वारग पंचायत
· प्रदीप वर्मा – नगाली पंचायत से आए गणमान्य
महेश इंदर शर्मा – बीडीसी सदस्य
· राजविंदर कौर – बीडीसी सदस्य (कंडाघाट)
अनिल भगनाल – स्थानीय प्रतिनिधि

नई अध्यक्ष ने दी ये बात

इंदिरा चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, सड़कों, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीडीसी की सभी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उपस्थित सभी गणमान्यों ने नई अध्यक्ष के नेतृत्व में कंडाघाट क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here