
हिमाचल समय, शिलाई, 03 सितम्बर।
शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर भटनोल के समीप डक्कर धार में भारी भूस्खलन होने से सड़क पिछले तीन दिनों से पूरी तरह बंद है ,
प्रदेश में भूस्खलन की एक के बाद एक घटनाओं में कई लोगों की मौत, मकान तबाह
सड़क के दोनों छोर पर सैकडों वाहनों की लगी लंबी कतार लगी हुई , बड़ी संख्या में सेब से लदी गाड़ियों में भरा सेब मंडी पहुँचने से पहले ही खराब होने की आशंका है ,
छोटी गाड़ियों और बसों में तीन दिन से कैद सैकड़ो यात्री सड़क खुलने की राह देख रहे , वही अभी तक सड़क बहाल नही हो पाई । मार्ग ना खुलने से बीमार लोग सहित बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही क्षेत्र के लोगों में सड़क ना खुलने से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित स्थानीय प्रशासन पर कई उठे सवालिया निशान खड़े हो रहे है ।
जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है । भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो हुआ है ।
वही पिछले तीन दिनों से शिलाई के भटनोल के समीप डक्कर धार में भारी भूस्खलन होने से मार्ग यातायात के लिए पिछले तीन दिनों से बंद है ।

मार्ग बंद होने से जहां क्षेत्र से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही क्षेत्र व शिमला जिले से भारी संख्या में सेब से लदे वाहनों का लम्बा जाम लग गया है ।
पिछले तीन दिनों से मार्ग बंद होने से मंडी ले जा रहे सेब अब खराब होने की कगार पर है । सड़क में फंसे लोगों ने बताया कि इतनी बड़ी आपदा की स्थिति के बावजूद कोई भी जनप्रतिनिधि नेता या स्थानीय प्रशासन उनकी सुध लेने तक नहीं पहुँचे है,
हिरनी की बात तो यह है कि पिछले तीन दिनों से लोग अपनी गाड़ियों में फंसे हुए हैं ना तो उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था है ना ही उन्हें ठहरने की कोई व्यवस्था की गई है ।
जाम में फसे गुसाए लोगो ने स्थानीय विधायक व प्रदेश में मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, हालांकि तीसरे दिन एसडीएम शिलाई मौका पर पहुँचे और सड़क बहाली का काम शुरू किया
मिशन शक्ति के तहत मंडी में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू
उधर ,एसडीएम शिलाई जसपाल सिंह ने बताया कि सड़क पिछले तीन दिन से भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से सड़क बंद है, लगातर हो रही बारिश के चलते सड़क से मलबा हटाते समय मशीनों को पहाड़ो से पत्थर का खतरा बना हुआ है,
जिसके कारण मार्ग को अब तक नही खोल पाए, उंन्होने बताया कि मौका पर सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।







