Home डेली न्यूज़ 05 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

05 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

66
0
Power

हिमाचल समय, सोलन, 04 दिसंबर ।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 05 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में वित्तीय संकट, 77,000 खाताधारक और 11,000 शेयरधारक प्रभावित
राहुल वर्मा ने कहा कि 05 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक आयकर कार्यालय, बी.एस.एन.एल. कॉलोनी, शिव मंदिर के समीप न्यू कथेड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक तथा सांय 04.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक सूर्य विहार, खुंडीधार, साईं मंदिर, क्वागड़ी, शयोथल, मैरेडियन, डमरोग, धरांजटी, बडखोर, चिल्ला, बग्गर, आंजी, बलाणा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 05 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा सांय 04.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक न्यू कथेड़, पुलिस लाईन, जेल, सब्जी मण्डी, कथेड़, चामुंडा कॉलोनी, आई.टी.आई. के समीप एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुख्यमंत्री ने किया धर्मशाला में आधुनिक फोरेंसिक डिवीजन और डीपीआरसी भवन का उद्घाटन

राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपिरहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhu ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here