Home कल्चर दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के जूनियर सेक्शन में इंटर क्लास ग्रुप सोंग...

दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के जूनियर सेक्शन में इंटर क्लास ग्रुप सोंग प्रतियोगिता में थर्ड बी अव्वल

18
0

भावना ठाकुर,

22 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के जूनियर सेक्शन में आयोजित तीसरी कक्षा की इंटर क्लास ग्रुप सोंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने की। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में तीनों कक्षाओं ने भाग लिया।

कक्षा थर्ड ए ने ‘है प्रीत जहाँ की रीत सदा’, थर्ड बी ने ‘अरे जगन्नाथ तूने यह क्या कर डाला’ और थर्ड सी ने ‘ये तो सच है कि भगवान है’ गीत पर अभिनय सहित प्रस्तुति दी। बच्चों के प्रदर्शन से अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए खुशी जताई।

प्रतियोगिता में थर्ड बी ने प्रथम, थर्ड ए ने द्वितीय और थर्ड सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ता है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here