Home अध्यात्म दयानंद आदर्श विद्यालय में ‘फीट टचिंग सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने...

दयानंद आदर्श विद्यालय में ‘फीट टचिंग सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने माताओं के चरण धोकर लिया आशीर्वाद

9
0

भावना ठाकुर,

21 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

आज दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में एक अत्यंत ही भावनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘फीट टचिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना था, जो आधुनिकता की भागमभाग में कहीं खोती जा रही है।

प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ की। उन्होंने बताया कि यह परंपरा डी.ए.वी. स्कूल की सदियों पुरानी विरासत है, जिसके माध्यम से बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित की जाती है।

इस सेरेमनी का आयोजन कक्षा छठी के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया, जिसकी रूपरेखा वीणा कौशिक और एक्टिविटी इंचार्ज रोहिनी ने तैयार की। कार्यक्रम में सभी बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, और उन्होंने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर वंश राज ने अपनी माता कविता राज, प्रेरणा ने किरण देवी, दित्वी ने नीना देवी, रितिक ने ज्योति, जैसमिन ने रंजना चंदेल, समर ने दीपिका, रिजुल ने अनुपमा, विवान ने दीपिका और रुद्रांश ने वीना के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त, सलोनी राणा और हिमांशु कल्टा सहित कई बच्चों ने प्रिंसिपल ऊषा मित्तल के चरण धोकर उनके प्रति आदर और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए बच्चों ने नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने सभी माताओं को टोकन ऑफ लव भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी माताएँ अत्यंत प्रसन्न थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके बच्चे ऐसे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जहाँ आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों (मोरल वैल्यूज) को भी उतना ही महत्व दिया जाता है।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया, जिसने वातावरण को शांति और सकारात्मकता से भर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here