Home ट्रेंडिंग गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के हिरण्यभ ने अंडर-19 कराटे टूर्नामेंट में जीता...

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के हिरण्यभ ने अंडर-19 कराटे टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

5
0

भावना ठाकुर,

18 सितंबर / कुनिहार (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार की कक्षा X के छात्र हिरण्यभ ने कुनिहार में आयोजित अंडर-19 कराटे टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने हिरण्यभ एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने हिरण्यभ और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा आगे रहा है। विद्यालय परिवार को अपने होनहार खिलाड़ी पर गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here