भावना ठाकुर,
19 सितंबर / सोलन।
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को आगे बढ़ाने तथा हिमाचल प्रदेश के हितों को सुरक्षित करने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि किशाऊ परियोजना लंबे समय से लंबित रही है। कांग्रेस की सरकारें लगभग पांच दशकों तक विभिन्न अवधियों में सत्ता में रहीं, लेकिन इस महत्वपूर्ण परियोजना से जुड़े विषयों का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना के आगे बढ़ने से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। प्रदेश के लिए लगभग ₹1,100 करोड़ की वार्षिक आय की बात सामने आई है। इसके साथ ही परियोजना से जल सुरक्षा, सिंचाई और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।
शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हिमाचल प्रदेश के हितों और आर्थिक हितों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए भाजपा सोलन शहरी मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना केवल हिमाचल प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके आगे बढ़ने से विकास, जल प्रबंधन, सिंचाई और ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर एवं संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार, दिनेश शुक्ला एवं करमचंद शर्मा, मंडल सचिव राजू कुंद्रा, लाविका, कृष्णा ठाकुर, रेनू कलसी, सुषमा कंसल कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग एवं कमल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया कंबोज, किसान मोर्चा अध्यक्ष रिपु सिंह दमन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप पंजा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजपाल नेगी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।








