Home क्राइम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच विवाद, पुलिस की सख्त...

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों के बीच विवाद, पुलिस की सख्त कार्रवाई

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में पूर्व की घटना को लेकर ABVP एवं SFI से जुड़े छात्र-छात्राओं के बीच बहसबाजी के बाद आपसी झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना बालूगंज पुलिस, QRT तथा विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई गई।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था भंग करने तथा स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 05 छात्रों को निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा एवं उपद्रव को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा स्थिति बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here