Home डेली न्यूज़ मंडी जिला में आपदा प्रभावित 1085 मामलों में 4 करोड़, 23 लाख...

मंडी जिला में आपदा प्रभावित 1085 मामलों में 4 करोड़, 23 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत

101
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी 3 अगस्त।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला मंडी में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा व‌ सड़क दुघर्टना के कारण प्रभावित लोगों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर अब तक 4.23 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल ने डॉ. पवनेश कुमार को एचपीपीएससी सदस्य की शपथ दिलाई

यह राशि घरों, निजी संपत्ति व पशुधन को हुए नुकसान तथा जानी नुकसान के प्रति आपदा प्रभावित 1085 मामलों में स्वीकृत गई है।

bharat mata ad

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आपदा में प्रभावित परिवारों को अब तक लगभग 62 लाख रुपए की फौरी राहत राशि वितरित की गई थी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल थुनाग में सर्वाधिक क्षति हुई है जहां पर लगभग 46 लाख रुपए की फौरी राहत राशि वितरित की गई है जबकि जानी नुकसान,

निजी संपत्ति व पशुधन को हुए नुकसान के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के मामलों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।

मकान किराए के लिए 22 लाख रुपए जारी

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों के लिए 18 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 386 व्यक्तियों ने आश्रय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा में बेघर हुए लोगों को छह माह तक मकान किराए के‌ लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पांच

हजार रुपए तथा शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपए प्रति माह की घोषणा की गई है। इसके तहत जिला में 22 लाख रुपए एसडीएम को जारी किए गए हैं और वे आवश्यकता अनुसार जरूरतमंदों को मकान किराया जारी करने का कार्य कर रहे हैं।

जिला सोलन पत्रकार संघ की बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न,विजेताओं को किया ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी से राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि हर प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहायता सुनिश्चित की जा रही है और कोई भी परिवार प्रशासन की मदद से वंचित नहीं रहेगा। आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन सभी प्रभावितों के साथ मज़बूती से खड़े हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here