
हिमाचल समय, शिमला, 02 अगस्त।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. पवनेश कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना इस अवसर पर उपस्थित रहे। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी शपथ समारोह में उपस्थित थी।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

लोकायुक्त सी.बी. बारोवालिया, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, एचपीपीएससी के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्तन,
महर्षि मारकण्डेश्वर यूनिवर्सिटी कॉलेज में मनाया गया विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस
लोक सेवा आयोग के सदस्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।







