भूपेंद्र ठाकुर,
10 नवंबर / शिमला।
PO Cell उपमंडल रोहड़ू की पुलिस टीम ने दिनांक 09.11.2026 को कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी हरदेव (उम्र करीब 46 वर्ष), निवासी तहसील रोहड़ू, जिला शिमला को कोटखाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 138 Negotiable Instruments Act के तहत चेक बाउंस से संबंधित कुल चार मामले माननीय अदालतों में विचाराधीन हैं।

इन मामलों में PNB रोहड़ू बनाम हरदेव, देसराज दिल्टा बनाम हरदेव, सुरेश कुमार बनाम हरदेव शर्मा तथा हरबंस बनाम हरदेव सिंह शामिल हैं। उक्त सभी मामलों में माननीय अदालतों द्वारा आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
शिमला पुलिस द्वारा न्यायालय से उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। PO Cell रोहड़ू की यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों की प्रभावी अनुपालना तथा फरार आरोपियों को कानून के समक्ष प्रस्तुत करने के प्रयासों का हिस्सा है।








