भावना ठाकुर,
27 अगस्त / सोलन।
साई इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस विशेष अवसर पर खुशी-खुशी तिलक लगाया, रंग-बिरंगी राखियाँ बाँधीं और मिठाइयाँ बाँटकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। इस सुंदर आयोजन ने प्रेम, स्नेह, सम्मान, देखभाल और आपसी भाईचारे की भावना को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने रक्षाबंधन के वास्तविक भाव को समझा। उन्होंने जाना कि राखी केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा करने, परवाह करने और स्नेह के बंधन को मजबूत बनाने का प्रतीक है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा गुप्ता एवं चेयरमैन श्री रामिंदर बावा ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें सदैव प्रेम, kindness और खुशियाँ बाँटने के लिए प्रेरित किया।
“राखी एक छोटा-सा धागा है, जो दिलों को प्रेम के सबसे मजबूत बंधन में बाँध देता है।”








