
हिमाचल समय, सोलन, 03 सितम्बर।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोलन-राजगढ़ मार्ग यात्रियों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से हादसों का खतरा मंडरा रहा है।
राज्यपाल ने किया ‘‘हिंदी का गद्य साहित्य’’ के 16वें संस्करण का लोकार्पण
कुछ जगहों पर सड़कें पानी से भरकर तालाब में तब्दील हो गई हैं, तो कहीं विशाल चट्टानें और गिरे हुए वृक्ष मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं।
यह चौंकाने वाला नज़ारा सोलन शहर से सटे जाटोली से शामती के बीच का है, जहाँ मात्र 5 किलोमीटर के दायरे में दो से तीन स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है।

सड़कों पर जमा गाद और पानी ने यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए खतरा काफी बढ़ गया है।
बीते चार दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण सोलन और सिरमौर जिलों की सड़कों पर ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्रशासन ने
प्रशासन से आग्रह, खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर निवारक कदम उठाए: जयराम
यात्रियों से इस मार्ग पर सफर करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।



