Home खेल सोलन के ठोडो मैदान में शूलिनी कप फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, वरिष्ठ...

सोलन के ठोडो मैदान में शूलिनी कप फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

42
0

भावना ठाकुर,

09 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में आयोजित ‘शूलिनी कप फ़ुटबॉल टूर्नामेंट’ का भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

समारोह को संबोधित करते हुए तरसेम भारती ने कहा कि मैदान में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी संचार करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर तरसेम भारती की धर्मपत्नी मधु भारती और सुपुत्री डॉ. दीक्षा भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री विशाखा एवं पूर्व रेड़ी-फड़ी प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here