Home क्राइम लायंस क्लब सोलन वैली एवं सीनियर सिटीजन्स फोरम सोलन द्वारा साइबर क्राइम...

लायंस क्लब सोलन वैली एवं सीनियर सिटीजन्स फोरम सोलन द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

4
0

भावना ठाकुर,

21 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

लायंस क्लब सोलन वैली एवं सीनियर सिटीजन्स फोरम सोलन के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्टूबर 2026 को राजा दुर्गा सिंह क्लब, सोलन में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP), सोलन उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल ठगी, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुति के माध्यम से साझा कीं। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने सभी से सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और पासवर्ड साझा न करने की अपील की। साथ ही, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तुरंत पुलिस एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता एडवोकेट शिवम कंवर एवं एडवोकेट सत्यम कंवर ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी पहलुओं, नागरिकों के अधिकारों तथा ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष MJF लायन रामिंदर बावा ने मुख्य अतिथि रमेश शर्मा का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन्स फोरम के सचिव श्री अरुण गोयल को भी सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष रामिंदर बावा ने कहा कि लायंस क्लब सोलन वैली समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध है। क्लब का उद्देश्य केवल सेवा परियोजनाओं का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक, सुरक्षित एवं सशक्त बनाना भी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित यह कार्यशाला वर्तमान समय की आवश्यकता है, क्योंकि डिजिटल सुविधाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता भी बेहद जरूरी हो गई है।

कार्यशाला में 70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी ने इस विषय के प्रति उनकी जागरूकता और रुचि को दर्शाया। प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने का संदेश लेकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

अंत में, लायंस क्लब सोलन वैली एवं सीनियर सिटीजन्स फोरम सोलन ने जनहित एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here