Home क्राइम नशे के खिलाफ विशेष अभियान में स्पेशल सैल शिमला की बड़ी कार्रवाई,...

नशे के खिलाफ विशेष अभियान में स्पेशल सैल शिमला की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

11 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

दिनांक 10.09.2026 को स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान एमएलए क्रॉसिंग के समीप विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति आपसी मिलीभगत से शिमला के सांगटी क्षेत्र में चिट्टा/हेरोइन की तस्करी करते हैं तथा बाहरी राज्य से नशीले पदार्थ की खेप लेकर सांगटी की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर बालुगंज चौक से सांगटी रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की सह-चालक सीट के मैट के नीचे छिपाकर रखे एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे से लगभग 7.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में शिवराजन धीमान उर्फ शिबू, पुत्र सुरजीत कुमार धीमान, निवासी समरहिल, शिमला तथा गुलशन कुमार उर्फ गोलू, पुत्र देवराज, निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध पुलिस थाना बालुगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 व 29 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here