Home डेली न्यूज़ सोलन में मूसलाधार बारिश से परिवहन सेवाएं ठप, HRTC को भारी नुकसान

सोलन में मूसलाधार बारिश से परिवहन सेवाएं ठप, HRTC को भारी नुकसान

123
0
Solan Rain News
एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) के सोलन डिपो के तहत चलने वाले 25 बस मार्ग बुधवार को पूरी तरह से बंद रहे।

हिमाचल समय, सोलन, 03 सितम्बर।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सोलन जिले की परिवहन सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) के सोलन डिपो के तहत चलने वाले 25 बस मार्ग बुधवार को पूरी तरह से बंद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन-राजगढ़ मार्ग भूस्खलन से अस्त-व्यस्त, यात्रियों से सावधानी की अपील

इसके अलावा, निगम की 8 से 10 बसें सिरमौर और सोलन जिले के दुर्गम इलाकों में फंसी हुई हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़कें बंद होने की

वजह से परिवहन निगम को प्रतिदिन लगभग 8 से 10 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते चार दिनों से निगम के दो दर्जन से अधिक मार्ग बंद चल रहे हैं।

राज्यपाल ने किया ‘‘हिंदी का गद्य साहित्य’’ के 16वें संस्करण का लोकार्पण

एचआरटीसी प्रशासन के मुताबिक, सड़कों पर लगातार भूस्खलन होने से उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते बसों का परिचालन सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here