Home राजनीतिक डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा कार्यालय नाहन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा कार्यालय नाहन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

101
0
#BJPHimachal
नाहन विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किये

हिमाचल समय, नाहन, 15 अगस्त।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यर्ताओं के संग राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी महोत्सव की रही धूम

Jeevan Ayurveda Clinic

उन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन भी किया।

dcp ad

डा. बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में धारटी मंडल के तहत धौण, माता कटासन मंडल के तहत बनकला तथा माता त्रिलोकपुर मंडल के तहत विक्रमबाग में स्वतंत्रा दिवस पर आयोजित विभिन्न समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अपने सम्बोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि भारत को सभी के प्रयासों से आजादी मिली है और हमें आजादी की कीमत को भलि प्रकार समझना चाहिए।

800 साल के बाद भारत को मिली आजादी
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को लगभग आठ सौ साल के लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है।

आजादी की लड़ाई में लाखों सूरमाओं ने अपना जीवन होम किया, मुगलों से संघर्ष किया, हुणों से संघर्ष किया, शकों से संघर्ष किया, अंग्रेजों से संघर्ष किया और हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम कर देश को आजादी दिलवाई।

नरेन्द्र मोदी 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह देश का सौभाग्य है कि देश का सबसे अनुभवी व्यक्ति नरेन्द्र मोदी देश का प्रधानमंत्री है,

देश का सेवक है जिन्होंने 25 वर्षों तक निरंतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर भारत को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सड़कें, रेलवे, पुल हवाई अडडे,

डिजिटल इंडिया, ढांचागत विकास में भारत तेज से आगे बढ़ रहा है। किसानों के मामले में, पैदावार के मामले में भी भारत आत्म निर्भरता से आगे बढ़ रहा है।

विश्व में भारत की बनी अलग पहचान
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई जिसके कारण ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दुनिया को अदम्य साहस का परिचय दिया है।

भारत राजनैतिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली हुआ है और दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन कर उभरा है।

सन 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिन्दल ने आगे कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के रूप में खड़ा करने का संकल्प नरेन्द्र मोदी ने लिया है।

इसी प्रकार 2027 तक भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाना है। हम सबको मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।

साई इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया
देश के विभाजन के बारे में आने वाली पीढ़ी हो जागरूक
डा. बिन्दल ने कहा कि भारत को सन् 1947 में आधी अधूरी आजादी मिली, भारत माता का अंग भंग हुआ, पाकिस्तान हमसे अलग हुआ। यह अखंड भारत की कल्पना पीढी दर पीढ़ी हमें अपने जहन में रखनी होगी और विभाजन की पीड़ा को आने वाली संतानों को जरूर बताना होगा ताकि आने वाले समय में भारत एक बार पुनः विश्व गुरू के स्थान पर पहुंचे।

तिरंगा यात्रा निकली
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीनों मण्डलों में तिरंगा यात्राएँ भी निकाली गई।
उपस्थित रहे

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव मनीष चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष मालकीत चौधरी, मण्डल अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता और बहु संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here