Home क्राइम नेरवा में दो गुटों में झड़प, क्रास FIR दर्ज

नेरवा में दो गुटों में झड़प, क्रास FIR दर्ज

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

आज दिनांक 27.08.2026 को नेरवा बाजार, डुंडी माता मंदिर के समीप दो गुटों के बीच हुई झड़प से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना नेरवा में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस FIR दर्ज की गई हैं। एक पक्ष की शिकायत पर FIR No. 40/2026, धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352 एवं 3(5) BNS, तथा दूसरे पक्ष की शिकायत पर FIR No. 41/2026, धारा 126(2), 115(2) एवं 3(5) BNS, दर्ज की गई हैं।

दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सभी तथ्यों, उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में आमजन से अपील है कि वीडियो के आधार पर किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना प्रसारित न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here