भूपेंद्र ठाकुर,
28 अगस्त / शिमला।
पुलिस थाना सदर शिमला में सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने संबंधी भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के मामले में अभियोग संख्या 110/2026, दिनांक 27.08.2026, अधीनधारा 353(1)(b), 196(1)(b) एवं 336(4) बंस पंजीकृत किया गया है।

पुलिस जांच के अनुसार कर्मचन्द भाटिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त पोस्ट प्रसारित की, जबकि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा पोस्ट को AI आधारित एप्लीकेशन की सहायता से तैयार कर फेसबुक पर अपलोड करना बताया गया।
मामले में आरोपी को 27.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। आज 28.08.2026 को माननीय न्यायालय JMIC-8 शिमला के समक्ष पेश किए जाने पर आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त हुआ है। मामले की जांच जारी है।
शिमला पुलिस सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार सूचना के प्रसार को लेकर गंभीर है तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








