Home कल्चर मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया

10
0

हिमाचल समय न्यूज़,

23 अक्टूबर / कुल्लू।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला कुल्लू के मनाली में इस मैराथन का आयोजन मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 30 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। ग्रीन वॉरियर्सः यूथ इनिशेटिव फॉर ए ड्रग फ्री, फिट एण्ड क्लीन हिमाचल थीम पर इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।


इस मैराथन में चुनौतीपूर्ण 100 किलोमीटर रोहतांग पास अल्ट्रा चैलेंज, 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन तथा 10 और 5 किलोमीटर की मास रन श्रेणियों की दौड़ शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले साहसिक खेलों, इको-टूरिज्म तथा साहसिक पर्यटन के लिए विश्वस्तरीय गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह मैराथन पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक कर नशे पर अंकुश लगाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रदेश सरकार आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रत्न तथा मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here