Home कल्चर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर ‘कोटि-कोटि वंदन’ कार्यक्रम आयोजित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर ‘कोटि-कोटि वंदन’ कार्यक्रम आयोजित

37
0

भावना ठाकुर,

25 सितंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा आज राष्ट्र चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक ‘कोटि-कोटि वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की, जबकि नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, सादगी, त्याग, समर्पण एवं एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भारतीय संस्कृति, राष्ट्रहित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचार आज भी समाज एवं राष्ट्रसेवा की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महामंत्री संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, लाविका, जगदीश गर्ग, पार्षद डॉ. प्रियंका पांजा, रितिका साहनी, सुरेंद्र कश्यप, संजीव मोहन, नेहा ठाकुर, विक्रम मट्टू, प्रिया कंबोज, राहुल शर्मा, संजय महाजन, विशाखा, पूजा सलाहोत्रा, मुकेश शर्मा, सतीश बंसल, भूपेंद्र बंसल, सविता भल्ला, अनुपम, कल्पना ठाकुर, पंकज, सरिता ठाकुर, बी.बी. पठानिया, संगीता, रीता देवी, तरुण शर्मा, संदीप कुमार, गुलशन, अभिषेक गुप्ता, अनिल कुमार, कुशाग्र गौतम, परविंदर सिंह एवं प्रीतम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here