Home ट्रेंडिंग हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट : 6 से 11 अगस्त...

हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट : 6 से 11 अगस्त तक कई जिलों में भयंकर वर्षा और बाढ़ की आशंका

36
0

भूपेंद्र ठाकुर,

05 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 से 11 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। इस दौरान कांगड़ा, मंडी, चंबा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और जलभराव का खतरा काफी बढ़ गया है। विभाग ने नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम के ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है।

कब कितनी बारिश : पांच दिनों का पूर्वानुमान

· 6 अगस्त : प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।
· 7-8 अगस्त : कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
· 9-11 अगस्त : एक बार फिर व्यापक वर्षा का अनुमान है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी लगातार वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

तेज हवा, बिजली गिरने की भी चेतावनी
6 से 11 अगस्त के बीच निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

जनता और पर्यटकों के लिए खास अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्राओं से बचें, नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों की पालना करें। खासतौर पर पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने और मौसम की नवीनतम जानकारी लगातार लेते रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने सभी से सतर्कता और सहयोग की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here