Home ट्रेंडिंग सोलन कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार: राजेंद्र राणा की बयानबाजी पर सवाल, बोले-...

सोलन कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार: राजेंद्र राणा की बयानबाजी पर सवाल, बोले- सस्ती लोकप्रियता का प्रयास

4
0

भावना ठाकुर,

22 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने भाजपा नेता राजेंद्र राणा के बयानों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राणा सोलन आकर तथ्यहीन बयानबाजी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को निशाना बनाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं।

पुनीत शर्मा ने कहा कि जिस नेता को सुजानपुर की जनता ने खारिज कर दिया, वह अब सोलन में आकर प्रदेश के वरिष्ठ, अनुभवी और ईमानदार नेता डॉ. धनीराम शांडिल पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें पहले अपना जनाधार देखना चाहिए, दूसरों पर उंगली उठाने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सोलन की जनता को राजनीतिक नौटंकी नहीं, बल्कि विकास और स्थिरता चाहिए। कांग्रेस सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है और विपक्ष के हर तथ्यहीन आरोप का तथ्यों के साथ जवाब देगी। शर्मा ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी झूठे प्रचार से प्रभावित नहीं होगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here