Home ट्रेंडिंग शहरी कांग्रेस सोलन ने जवाहर पार्क में काली पट्टी बांधकर गाया राष्ट्रगान,...

शहरी कांग्रेस सोलन ने जवाहर पार्क में काली पट्टी बांधकर गाया राष्ट्रगान, भाजपा के ‘राष्ट्रगान विरोधी’ आचरण के खिलाफ जताया कड़ा रोष

9
0

भावना ठाकुर,

22 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष (भाजपा) द्वारा राष्ट्रगान के कथित अपमान और सदन से वॉकआउट करने के विरोध में आज सोलन शहरी कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया। सोलन के ऐतिहासिक जवाहर पार्क में शहरी कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकत्रित होकर राष्ट्रगान गाया और भाजपा की इस कार्रवाई के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।इस प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टियां बांध रखी थीं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा खुद को राष्ट्रभक्त पार्टी कहती है, लेकिन विधानसभा जैसे पवित्र सदन में राष्ट्रगान के समय नारेबाजी करना और सदन से बाहर चले जाना उनके असली चेहरे को उजागर करता है। यह न केवल देश के सर्वोच्च प्रतीकों का अनादर है, बल्कि पूरी तरह से राष्ट्रविरोधी कृत्य है।शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा, “राष्ट्रगान हमारे देश की संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। विधानसभा के भीतर जिस तरह से भाजपा विधायकों ने राष्ट्रगान की गरिमा को ठेस पहुंचाई, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इसी जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी आचरण के खिलाफ आज हमने तिरंगे के नीचे राष्ट्रगान गाकर और काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट किया है।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भाजपा के इस देश-विरोधी रवैये को जनता के बीच ले जाएंगे और हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। मीडिया प्रभारी, शहरी कांग्रेस सोलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here