भूपेंद्र ठाकुर,
10 नवंबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का प्रयास केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आदतन नशा तस्करों एवं सप्लायरों को दोबारा नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय होने से रोकने के लिए प्रभावी निवारक कार्रवाई भी की जा रही है। इसी उद्देश्य से PIT-NDPS अधिनियम, 1988 के तहत ऐसे अपराधियों को निरुद्ध किया जा रहा है, जो बार-बार नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।

सक्षम प्राधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी निरोध आदेशों की अनुपालना में शिमला पुलिस ने आठ नशा तस्करों को निरुद्ध किया है।
आरोपियों का विवरण निम्नलिखित है:
अमितलूथरा,निवासी तहसील एवं जिला होशियारपुर, पंजाब (वर्तमान निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश)। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 04.11.2026 को निरुद्ध किया गया।- सुनील कुमार, निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 04.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
- अत्तर सिंह, निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 05.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
- महेश ठाकुर, निवासी तहसील एवं जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 05.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
- रुब्बल जडाइक, निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 05.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
- गोपी चंद, निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 05.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
- राजू चौहान, निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 05.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
- मोहित वर्मा, निवासी तहसील एवं जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश। इसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज हैं। इसे दिनांक 05.11.2026 को निरुद्ध किया गया।
सभी को तीन माह की अवधि के लिए निरुद्ध किया गया है तथा निरोध आदेशों के अनुसार मॉडल सेंट्रल जेल, कंडा में रखा गया है।
वर्ष 2026 में शिमला पुलिस द्वारा PIT-NDPS अधिनियम के तहत निरुद्ध किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 51 हो गई है। वर्ष 2025 में 3 और वर्ष 2024 एवं 2023 में एक भी व्यक्ति को इस अधिनियम के तहत निरुद्ध नहीं किया गया था।यह नशा तस्करी के विरुद्ध शिमला पुलिस की निवारक कार्रवाई में बड़ी और उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।

शिमला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के साथ-साथ कानून के तहत निवारक कार्रवाई भी जारी रहेगी, ताकि नशा तस्करों को समाज से दूर रखकर युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।








