Home डेली न्यूज़ मंडी सदर में आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

मंडी सदर में आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

87
0
AnganwadiRecruitment

मंडी, 2 सितम्बर।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने जानकारी दी है कि समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्योग के राछड़ आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका का रिक्त पद भरा जाना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला में बच्चों के लिए विशेष फिल्मों की स्क्रीनिंग ‘बचपन’

इसके लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए मासिक मानदेय 5500 रुपये निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर रखी गई है, जबकि साक्षात्कार 26 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी सदर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही इस पद के लिए पात्र होंगी। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे परिवारों की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 23 सितम्बर तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं।

वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे है : जयराम ठाकुर

साक्षात्कार के दिन सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, विशेष श्रेणियों तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी सदर के दूरभाष नंबर 01905-225840 पर संपर्क कर सकती हैं

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here