Home कल्चर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं तीज...

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव

4
0

भावना ठाकुर,

15 अगस्त / कुनिहार (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सजा हुआ था और चारों ओर राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे सम्मान के साथ भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने तिरंगा आधारित क्राफ्ट गतिविधियों, कविताओं और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर दिए गए प्रेरणादायक संदेश विशेष आकर्षण रहे।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भी पोस्टर निर्माण, कक्षा-सज्जा तथा देशभक्ति से संबंधित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रभावशाली नाटक ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया तथा देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने भी सभी को शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात विद्यालय में तीज उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला शिक्षिकाओं ने मेहंदी, झूलों, पारंपरिक गीत-संगीत और उपहारों के आदान-प्रदान के माध्यम से इस पर्व का आनंद लिया। देशभक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के सुंदर संगम ने विद्यालय में पूरे दिन को यादगार और उत्सवमय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here