Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठियोग में 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठियोग में 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

17 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.10.2026 को पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत छैला क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में निक्षित चौहान पुत्र श्री विजय चौहान, निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

उक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना ठियोग में धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। शिमला पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here