Home क्राइम शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई: बस में 27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन...

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई: बस में 27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, चार दिन का पुलिस रिमांड

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चेकिंग के लिए एक बस को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बस की तलाशी लेने पर बस में सवार संदीप पुत्र श्री ओम प्रकाश, उम्र 21 वर्ष, निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना वेस्ट में FIR No. 256/2026 दिनांक 17.11.2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चिट्टे के स्रोत तथा इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन अन्वेषण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here