भावना ठाकुर,
04 जून / सोलन।
राजकीय आईटीआई सोलन में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में टाइमेक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड, बद्दी के लिए कुल 47 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। यह चयन मेसर्स न्यूमैक्स स्किल एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा करवाया गया।

सबसे अधिक 35 अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई सोलन से चुने गए, जबकि 12 अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई कसौली से चयनित हुए। चयनित ट्रेडों में आईटी, आईटीसीएसएम, फिटर, सिलाई प्रौद्योगिकी और कोपा शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनिल ठाकुर सहित पूरी टीएंडपी टीम मौजूद रही। प्रधानाचार्य इं. नवीन कुमारी ने इसे आईटीआई के सशक्त औद्योगिक संबंधों की उपलब्धि बताया।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को टाइमेक्स ग्रुप के साथ उनके करियर की शुरुआत के लिए बधाई दी गई है।








