Home डेली न्यूज़ उप-मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में की राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा

उप-मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में की राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा

90
0
Himachal flood damage 2025
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मपुर में सोन खड्ड में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत धर्मपुर में स्थानीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा व मूल्यांकन किया। 

मंडी, 16 सितंबर।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मपुर में सोन खड्ड में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरांत धर्मपुर में स्थानीय प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा व मूल्यांकन किया। 

Jeevan Ayurveda Clinic

शिक्षा मंत्री ने पदोन्नत प्रवक्ताओं को 18 सितंबर तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बाढ़ एवं भारी बारिश से धर्मपुर में शुरूआती आंकड़ों के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपए का नुकसान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम को ही

आरंभिक तौर पर लगभग छह करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। निगम की 20 बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें 18 धर्मपुर डिपो तथा एक-एक सरकाघाट व बिलासपुर डिपो की बस शामिल है। बस अड्डे को भी भारी नुकसान हुआ

है। हालांकि निगम का स्टाफ सुरक्षित है। जलशक्ति विभाग की कई योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। खंड विकास कार्यालय के सारे कंप्यूटर, रिकॉर्ड

और फर्नीचर इत्यादि को भारी नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सड़कों, बिजली बोर्ड सहित अन्य सार्वजनिक संपत्ति व लोगों की निजी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। 

उप-मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी बस योग्य सड़कें खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति भी शीघ्र पूर्ण रूप से बहाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो बसें बस अड्डे से बाहर अन्य जगहों पर थी,

उनके माध्यम से मुख्य सड़क मार्गों पर परिवहन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

इससे पूर्व उन्होंने धर्मपुर बस अड्डे सहित बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से भी संवाद किया और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

शीघ्र भरे जाएंगे चिकित्सकों के 200 पद: स्वास्थ्य मंत्री

इस दौरान उप मुख्य-सचेतक केवल सिंह पठनिया, विधायक चंद्रशेखर, कविता शेखर, एसपी साक्षी वर्मा, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, एच.आर.टी.सी की बीओडी के सदस्य धर्मेन्द्र धामी, मुख्य अभियन्ता जलशक्ति रोहित दुबे, पीडब्ल्यूडी प्रमोद कश्यप, एक्सईएन विद्युत संतोष कुमार सहित एच.आर.टी.सी., ग्रामीण विकास और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here