Home डेली न्यूज़ शीघ्र भरे जाएंगे चिकित्सकों के 200 पद: स्वास्थ्य मंत्री

शीघ्र भरे जाएंगे चिकित्सकों के 200 पद: स्वास्थ्य मंत्री

123
0
Doctors vacancies

हिमाचल समय, शिमला, 16 सितम्बर ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति की संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

फ्रांसीसी वैज्ञानिक ने हिमाचल प्रदेश की कृषि विपणन प्रणाली का किया अध्ययन

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाल ही में चिकित्सा अधिकारियों के 200 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही 400 नर्सों की भर्ती करेगी तथा चिकित्सकों सहित पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुनिश्चित करेगी।

बैठक में रोगी कल्याण समिति के बजट व्यय तथा ऑडिट रिपोर्ट को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सहित हमारे पड़ोसी राज्य प्राकृतिक आपदा के कहर से जूझ रहे हैं।

bharat mata ad

ऐसे समय में चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा रोगी कल्याण समिति जैसी संस्थाओं की आम नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं

कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे ऐसे कठिन समय में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक योगदान दें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी

2,22,893 किसानों ने प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाया, 38,437 हेक्टेयर भूमि पर हो रही प्राकृतिक खेती

सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा वर्चुअल के माध्यम से बैठक से जुड़े हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. (प्रो.) रमेश भारती और रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here