Home क्राइम एचआरटीसी बस में 26 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, नशे के...

एचआरटीसी बस में 26 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान जारी

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 अप्रैल/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

थाना पश्चिम शिमला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष सेल शिमला की पुलिस टीम ने एक युवक को 26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एचआरटीसी बस में सवार होकर नशीला पदार्थ ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को टूटी बाइफरकेशन, एनएच-05 पर गश्त एवं यातायात जांच के दौरान विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि एक युवक एचआरटीसी बस में अपने बैग में हेरोइन लेकर जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने बस को रोका और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली।

आरोपी की पहचान राजदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी गांव पंडोरी बडेच, डाकघर बलकलां, तहसील बटाला, थाना हरकामोह, जिला अमृतसर, पंजाब (आयु लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर काले टेप में लिपटा हुआ पदार्थ बरामद हुआ, जिसके 26 ग्राम होने की पुष्टि हुई। जांच में यह पदार्थ हेरोइन/चिट्टा पाया गया।

आरोपी राजदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज माननीय अदालत पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here