Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: महिला तस्कर से 40 ग्राम चिट्टा बरामद,...

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: महिला तस्कर से 40 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

28
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। स्पेशल सेल शिमला ने एक महिला मादक पदार्थ तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 5 अप्रैल 2026 को स्पेशल सेल की टीम थाना सदर शिमला के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रेखा पत्नी स्व. बबलू उर्फ कालू, निवासी मोलिजागरा, मनीमाजरा (उम्र लगभग 40 वर्ष), कोडी बस्ती डाउनडेल, शिमला में हेरोइन बेच रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम डाउनडेल पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मी द्वारा आरोपी महिला के पर्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पर्स से 40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

बरामद मादक पदार्थ को विधिवत कब्जे में लेकर सील कर दिया गया तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं मौके पर पूरी की गईं। इस संबंध में थाना सदर शिमला में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क के अन्य संभावित साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here