Home डेली न्यूज़ गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में किया कक्षा 10 के बोर्ड टॉपर्स हितेन...

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में किया कक्षा 10 के बोर्ड टॉपर्स हितेन और काव्यांश का स्वागत

7
0

भावना ठाकुर,

17 अप्रैल/ कुनिहार(सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में आज कक्षा 10 के बोर्ड टॉपर्स हितेन और काव्यांश का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ एक विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं।
हितेन और काव्यांश ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अच्छे अंक प्राप्त करने की रणनीतियाँ बताईं और विद्यार्थियों को शिक्षकों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
हितेन ने 92.6% अंक प्राप्त किए, जिसमें सामाजिक विज्ञान में 95, विज्ञान में 94 और एआई में 93 अंक शामिल हैं। वहीं काव्यांश ने 91.2% अंक प्राप्त किए, जिसमें सामाजिक विज्ञान में 97, एआई में 94 और अंग्रेज़ी में 92 अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया तथा सभी शिक्षकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग और अदिति गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here