भूपेंद्र ठाकुर,
17 अप्रैल/कसौली(सोलन)।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस वर्ष कुल 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की।
विद्यालय में प्रथम स्थान देवांश मान ने 95% अंक प्राप्त कर हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान गिरिशा ने 94% अंक के साथ प्राप्त किया। तृतीय स्थान विवान सेठी ने 90% अंक प्राप्त कर हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।









