Home डेली न्यूज़ हिमाचल में मौसम का मिजाज बेकाबू: शिमला-सोलन में ओलावृष्टि, रोहतांग पर बर्फबारी,...

हिमाचल में मौसम का मिजाज बेकाबू: शिमला-सोलन में ओलावृष्टि, रोहतांग पर बर्फबारी, 5 जिलों के लिए अलर्ट

10
0

भूपेंद्र ठाकुर,

04 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी शिमला व सोलन में गुरुवार दोपहर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं, बुधवार को रोहतांग दर्रे व लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। मनाली सहित पूरी कुल्लू घाटी में भी जमकर बारिश हुई है।

मौसम विभाग का अलर्ट:

· 5 जिलों (हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर एवं बिलासपुर) में गुरुवार को अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी।
· कुछ क्षेत्रों में आसमानी बिजली गिरने का खतरा।
· छह जून तक मौसम खराब रहने की संभावना। सात जून से धूप छाने का अनुमान।

तापमान (न्यूनतम) प्रमुख स्थानों पर:

· देहरा गोपीपुर, पांवटा साहिब: 24.0°C
· बिलासपुर: 23.5°C, कांगड़ा: 22.0°C, ऊना: 21.8°C
· शिमला: 15.8°C, सोलन: 17.0°C, मनाली: 15.0°C

विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश व तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। जनता से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here