
हिमाचल समय, सोलन, 17 जून।
सीबीएसई सीओई पंचकूला के सौजन्य से गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में 17 जून 2025 को “विज्ञान (माध्यमिक) – डोमेन 2” विषय पर आधारित दो दिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यशाला का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक


जीत सिंह बने कृषि विभाग के निदेशक…
सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विज्ञान शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधाओं, मूल्यांकन तकनीकों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण कौशल से परिचित कराना रहा।
कार्यशाला का संचालन दो विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों – नीतू झट्टा, विशवुड कॉटेज स्कूल, एवं श्रुति डाढवाल, ओकरीज इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली – द्वारा किया गया।
पहले दिन के सत्रों में शिक्षकों को ब्लूम टैक्सोनॉमी पर आधारित पाठ्य योजना निर्माण, अनुभवात्मक अधिगम पद्धति के प्रयोग, विज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने की तकनीकों, तथा प्रयोगशाला शिक्षण की सजीव विधियों पर प्रशिक्षित किया
गया। इसके अतिरिक्त, सहभागियों ने समूह चर्चाओं, केस स्टडी, प्रस्तुति और गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से सहभागिता को और अधिक गहरा बनाया।
कार्यशाला का वातावरण प्रेरणादायक, संवादात्मक और नवाचार से परिपूर्ण रहा, जिससे प्रतिभागी शिक्षकों को अपने शिक्षण में नयापन लाने की दिशा में सकारात्मक प्रेरणा मिली।
प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश की संभावना…

गुरुकुल इंटरनेशनल की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने प्रथम दिवस के समापन पर दोनों विशेषज्ञों एवं सीबीएसई सीओई पंचकूला का
आभार व्यक्त करते हुए इसे एक ज्ञानवर्धक और दूरदर्शी पहल बताया, जो शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








