भूपेंद्र ठाकुर,
26 सितंबर / सन्नी (शिमला)।
दिनांक 23.09.2026 को SDM सुन्नी की अध्यक्षता में SDM कार्यालय सुन्नी में NCORD के अंतर्गत नशे की रोकथाम एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने बारे चर्चा की गई।

बैठक में SDM महोदय द्वारा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी संबंधी सूचनाओं का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थानों पर गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के निर्देश दिए गए। युवक मंडलों को युवाओं को खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस एवं प्रशासन को देने बारे निर्देशित किया गया।
बैठक के निर्णयों के अनुपालन में थाना सुन्नी के मुलाजिमों को क्षेत्र में नियमित गश्त एवं निगरानी रखने तथा नशे से संबंधित सूचनाओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।








