भूपेंद्र ठाकुर,
26 सितंबर / शिमला।
दिनांक 22-09-2026 को ग्राम पंचायत जय पीढ़ी माता में थाना प्रभारी जुब्बल की अध्यक्षता में नशे की रोकथाम एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान जतिन चौहान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा युवाओं को नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया।








