Home क्राइम धर्मपुर पुलिस की कार्रवाई: एसआईयू टीम ने चिट्टे के साथ दो युवकों...

धर्मपुर पुलिस की कार्रवाई: एसआईयू टीम ने चिट्टे के साथ दो युवकों को दबोचा, 23.18 ग्राम हेरोइन बरामद

3
0

भावना ठाकुर

16 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 10-11-2026 को जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर यातायात चेकिंग के दौरान एक आल्टो गाड़ी को रोक कर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान आल्टो कार में बैठे दो युवकों की पहचान जोगिन्द्र कुमार पुत्र श्री बालक राम, निवासी गांव व डाकघर हड़ाल, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 45 वर्ष तथा पंकज मुस्टा पुत्र श्री बिल्लू मुस्टा, निवासी गांव बटाली, डाकघर हड़ाल, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। उनके कब्जे से 23.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। आरोपियों को मौके पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त आल्टो कार को जब्त करके पुलिस के कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 11-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here