Home हिमाचल प्रदेश कुनिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, लापरवाही बनी जानलेवा तेज रफ्तार कार पेड़...

कुनिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, लापरवाही बनी जानलेवा तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, युवती की मौत, चालक घायल

49
0
Kunihar Road Accident
कुनिहार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस जांच जारी।

हिमाचल समय, कुनिहार/सोलन, 26 जनवरी ।

थाना कुनिहार क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुष मंत्री ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विभूतियां कीं सम्मानित

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुनिहार की टीम गश्त और मोबाइल नाकाबंदी के दौरान नए बस अड्डा चौक से पुराने बस अड्डा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क के बाईं ओर एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार (एचपी-11ए-6156) दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में दिखाई दी। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि हादसे में घायल लोगों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची जहां कार चालक आकाश ठाकुर पुत्र कृष्ण चंद ठाकुर निवासी गांव हाटकोट डाकघर कुनिहार तहसील अर्की, जिला सोलन घायल अवस्था में उपचाराधीन पाया गया।

वहीं कार में सवार युवती आहना चैटर्जी पुत्री श्याम चैटर्जी, निवासी गांव व डाकघर बनूटी, तहसील व जिला शिमला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल अर्की के शवगृह भेजा गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक आकाश ठाकुर कोठी चौक से पुराने बस अड्डा कुनिहार की ओर युवती के साथ जा रहा था। इस दौरान वाहन की गति अत्यधिक तेज थी और चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाया, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। साथ ही हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, आयुष मंत्री ने की जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here