Home हिमाचल प्रदेश गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुष मंत्री ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुष मंत्री ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विभूतियां कीं सम्मानित

35
0
Mandi Republic Day Awards
मंडी में गणतंत्र दिवस पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने राह वीर योजना, साहस, ईमानदारी और सामाजिक सेवा के लिए विभूतियों को सम्मानित किया।

मंडी, 26 जनवरी।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कानून एवं विधि परामर्शी मंत्री यादविंदर गोमा ने विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, आयुष मंत्री ने की जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए राह वीर योजना के तहत 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कलखर के पास गत वर्ष 17 जून को हुए बस हादसे के घायलों को निकालने में मदद के लिए ताम्रध्वज गांव कलखर, हंसराज गांव जावली,

bharat mata ad

मित्रदेव गांव आमलागलू व महेंद्रपाल गांव गुलेला को तथा मसेरन के पास गत वर्ष 24 जुलाई को हुए बस हादसे के घायलों की त्वरित मदद के लिए दारकालग गांव के विमल कुमार व हर्ष कुमार, मसेरन के शिवदीप आनंद शर्मा, अशोक कुमार और तालंगरा गांव के अमित कुमार, कल्पना व जोगिंदर पाल को सम्मानित किया गया।

वर्ष 2025 की बरसात में प्राकृतिक आपदा की शिकार हुई ट्विंकल ठाकुर को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया। सराज क्षेत्र के शरण गांव की ट्विंकल मलबे में दब गईं थी और सुरक्षित निकलने के बाद वह अन्य प्रभावितों की मदद में जुटी रहीं। तुंगल कॉलोनी मंडी के राकेश कुमार को जेलरोड में बाढ़ के दौरान कमरे में फंसी महिला को सुरक्षित निकालने के लिए सम्मानित किया गया।

मंडी शहर के समखेतर की रहने वाली हिमानी चौहान को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने मोती बाजार में एक एटीएम के पास मिले लगभग साढ़े 12 लाख रुपए के गहने व नकदी से भरे बैग को उसके असली मालिक को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। धनेश्वरी गांव के महेश कुमार शर्मा को नशे विशेषतौर पर चिट्टा के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने व लोगों को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया।

लोक भवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन

अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 में बेहतरीन समन्वय व निरंतर सक्रियता के लिए पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक कुमार, वेटरीनरी ऑफिसर थौना, डॉ. सोनिया पठानिया वेटरीनरी ऑफिसर जमणी तथा डॉ. राखी शर्मा, वैटरीनरी ऑफिसर साइगलू को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स दीक्षा कुमारी, विजय लक्ष्मी दुग्गल, तेजस्वनी सिंह, मुस्कान, दुमेश कुमारी, पंकज कुमार और भगवान दास को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here