Home खेल कसौली में सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल: दूसरे दिन मेजबान किप्स ने अजमान की...

कसौली में सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल: दूसरे दिन मेजबान किप्स ने अजमान की वाइज इंडियन एकेडमी को हराया

5
0

भावना ठाकुर,

31 अक्टूबर / सनवारा (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में चल रहे सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल बॉयज टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-19 श्रेणी में मेजबान किप्स टीम ने वाइज इंडियन एकेडमी स्कूल, अजमान को पराजित किया। 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में 60 भारतीय और 10 विदेशी टीमों के बीच खिताबी जंग जारी है।

आज खेले गए मैचों में अंडर-14 वर्ग में डी. एन. चोपटा, एच.डी. पब्लिक स्कूल, गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल कपूरथला, एम.एल. खन्ना डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल राजस्थान और इंडियन स्कूल मस्कट ओमान विजयी रहे। अंडर-17 वर्ग में सेंट्रल एकेडमी रीवा ने वेदव्यास सैनिक स्कूल को पराजित किया, जबकि वेलम्माल विद्यालय ने संजीवनी पब्लिक स्कूल को शिकस्त दी। इसी श्रेणी में सेंट. पॉल पब्लिक स्कूल देओरिया ने कोचीन रिफाइनरी स्कूल को मात दी और शाह सतनाम जी सिरसा ने शारजाह इंडियन स्कूल को पराजित किया। इसके साथ ही डी. एन. चोपटा और एम. आर. सिटी सीनियर सेकंडरी स्कूल ने भी विजय प्राप्त की। अंडर-19 वर्ग के प्रमुख मैचों में राहुल इंटरनेशनल स्कूल, एनी बेसेंट स्कूल और डी. एन. चोपटा स्कूल विजयी रहे।

विद्यालय के सीईओ डॉ. संजीव मैनरा ने बताया कि दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया है। विदेशी टीमों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया है। प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने बताया कि सभी मैचों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिससे अभिभावक और अन्य दर्शक अपने-अपने घरों पर भी मैचों को देख सकते हैं। टूर्नामेंट का फाइनल और समापन समारोह 3 नवंबर को आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here